नवजात को फ्लाइट में सांस लेने में होने लगी दिक्कत, IAS डॉ. नितिन कुलकर्णी ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार, बच्चे की हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए माता-पिता बच्चे को एम्स, दिल्ली ले जा रहे थे, इस दौरान यह स्थिति पैदा हो गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची से दिल्ली के लिए शनिवार को इंडिगो एरोप्लेन (Indigo Airplane) के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद एक नवजात को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी।

विमान के सहयात्री IAS अधिकारी डॉक्टर नितिन कुलकर्णी (Dr. Nitin Kulkarni) और रांची सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता के रूप में वयस्कों के लिए बने मास्क और अन्य दवाओं का उपयोग कर बच्चे के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की और तत्काल इलाज किया।

इलाज के लिए बच्चे को लेकर दिल्ली जा रहे थे माता-पिता

जानकारी के अनुसार, बच्चे की हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए माता-पिता बच्चे को एम्स, दिल्ली ले जा रहे थे। इस दौरान यह स्थिति पैदा हो गई। एक घंटे बाद फ्लाइट लैंड हुई तो मेडिकल टीम ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।

डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि मां रो रही थी क्योंकि बच्चा सांस लेने के लिए हांफ रहा था. मैंने और डॉ. मोजम्मिल ने बच्चे की देखभाल की। बच्चा जन्मजात हृदय रोग, पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (PDA) से पीड़ित था। ड्रग्स किट से इंजेक्शन थियोफाइलिन दिया गया था। उन्होंने कहा, माता-पिता इंजेक्शन डेक्सोना ले रहे थे, जो बहुत मददगार साबित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply