पाकुड़ में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, 103 हुए स्वस्थ

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिन्हें कोविड मैनेजमेंट सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वहीं 103 मरीज कोरोना को मात दे स्वस्थ हुए।

फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इसके साथ ही जिले में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 94 है।

यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने रविवार को दी।

साथ ही बताया कि जिले में शनिवार को कुल 1788 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है।

जो आज भी जारी है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल दो लाख 61 हजार 577 लोगों के सैंपल्स संग्रह किए गए हैं।

जिनमें से दो लाख 53 हजार 853 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

जबकि कुल पांच हजार 760 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

Share This Article