बिहार STF और रांची पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

उसे सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई से पुलिस ने अवैध रायफल के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार संजय पांडव गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Rewarded Criminal Caught : बिहार STF और रांची पुलिस (Bihar STF and Ranchi Police) ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी संजय कुमार उर्फ संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार किया है।

उसे सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई से पुलिस ने अवैध रायफल के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार संजय पांडव गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है।

संजय सिंह मूल रूप से पटना जिले के धनरुआ थाना के नीमा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। संजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। रांची के एक वरीय अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।

Share This Article