धोनी हिमाचली व्यंजनों का स्वाद लेकर रांची लौटे, सिड्डू और साग खाया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला/रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हिमाचल की सैर के बाद अपने घर रांची लौट गये हैं।

धोनी ने शिमला दौरे में तीन बार होटल बदले और अंत में वह शिमला के कोटखाई में मीनाबाग होम स्टे में पहुंचे।

यहां उन्होंने सेब के खुबसूरत बागीचों और मौसम का आनंद लिया।इस दौरान बेटी जीवा भी उनके साथ थी। धोनी ने वापसी से पहले हिमाचली व्यंजनों का भी स्वाद लिया। उन्होंने सिड्डू और साग खाया।

धोनी हिमाचल प्रदेश से लौटते समय सोलन के शमलेच में रुके। इस दौरान उन्होंने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बनी सूरंग पर तस्वीर भी खिंचवायी।

उन्होंने सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के इतिहास के बारे में भी जाना। सोलन के रहने वाले एक युवा ने पूर्व कप्तान धोनी को मां शूलिनी की तस्वीर भेंट की।

सरकाघाट के शेफ देशराज शर्मा ने धोनी के लिए खाना परोसा। देशराज ने धोनी को अपने हाथों से बनाए हिमाचली व्यंजन परोसे। धोनी ने देशराज शर्मा की खूब तारीफ की।

Share This Article