राज्यपाल से पूर्व विधायक और रांची DPS के प्राचार्य आरके झा ने की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने राज भवन में मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पदमा पैलेस भूमि क्षेत्र को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ आरके झा ने भी राजभवन में भेंट की। साथ ही विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी की।

इस अवसर पर राज्यपाल से डॉ झा ने ‘अर्थ डे’ के उपलक्ष्य में राज भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। राज्यपाल ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

Share This Article