रंगदारी के लिए पतरातू में पांच राउंड फायरिंग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramghar News: रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है। लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी को उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कोयला एंट्री गेट पर पांच राउंड फायरिंग कराई गई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली और इसे एक ट्रेलर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं।

दो अपराधियों वारदात को अंजाम दिया

कोयला एंट्री गेट चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन लोगों ने बताया कि बुलेट पर सवार दो लोग चेक पोस्ट के पास पहुंचे। एक व्यक्ति बाइक पर ही मौजूद रहा और दूसरा उतरकर गोली चलाने लगा।

दो गोली चेक पोस्ट के अंदर चलाई और तीन गोली चेक पोस्ट के बाहर चलाई गई। इसके बाद वे लोग पर्चा फेक कर फरार हो गए। राहुल दुबे ने गजानन प्रसाद को धमकी दी है। गैंग के सदस्यों द्वारा फेके गए पर्चा में लिखा गया है कि इग्नोर करने का यह नतीजा है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है, आगे और भी स्वागत होगा।

Share This Article