रांची: झारखंड में कोरोना लगातार कमजोर हो रहा है। पिछले सात दिनों से प्रतिदिन जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार, 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 1हजार, 894 नए केस ही मिले हैं।
वैसे राज्य में कोरोना से 53 मरीजों की मौत हो गई है।
मृतकों में रांची से 14, बोकारो से 11, देवघर से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से छह, गढ़वा से चार, गोड्डा से एक, गुमला से दो, हजारीबाग से पांच, पलामू से दो, रामगढ़ से एक और सरायकेला से दो मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 251,बोकारो से 139,चतरा से 18,देवघर से 75 और धनबाद से109 मरीज मिले हैं।
इसी तरह दुमका से चार,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 241,गढ़वा से 48, गिरिडीह से 64,गोड्डा से 20 और गुमला से 56 नए मरीजों की पहचान हुई है।
हजारीबाग में 102 ,जामताड़ा में 22, खूंटी 50,कोडरमा 97,लातेहार 63 और लोहरदगा में39 नए मरीज मिले हैं।
प्रदेश के पाकुड़ जिले से 11, पलामू से 66,रामगढ़ से 84,साहेबगंज से 24,सरायकेला से46, सिमडेगा से 82और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 183 मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 3 लाख, 22 हजार, 828 हो गया हैं। इनमें 28 हजार, 841सक्रिय केस हैं।
राज्य में कुल 2 लाख, 89 हजार, 333 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 4 हजार, 654मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 89.62प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 251 नए केस मिले हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है।
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार, 744 है। इस दौरान रांची में 1 हजार, 200 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
अब तक कुल 82 हजार, 636 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 75 हजार, 437 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।