JMM ने की झारखंड के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग, केंद्र पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार से झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। गुरुवार को हरमू स्थित JMM कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थिति पूर्वोत्तर राज्यों से अलग नहीं है।

यहां परमाणु रेडिएशन, कोयला खनन से मलेरिया और दुर्गम पहाड़ियों जैसे हालात हैं, जहां बच्चे स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलते हैं।

16वें वित्त आयोग से अपील

सुप्रियो ने 16वें वित्त आयोग से केंद्र सरकार को झारखंड के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की सिफारिश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र के सौतेले रवैये के बावजूद झारखंड देश के विकास में योगदान दे रहा है।

धनबाद और चक्रधरपुर रेल डिवीजन रेलवे ढुलाई में सबसे अधिक राजस्व जुटाते हैं।

केंद्रांश में बढ़ोतरी की मांग

उन्होंने मांग की कि राज्य की योजनाओं में केंद्र का हिस्सा 75% और राज्य का 25% होना चाहिए। साथ ही, केंद्र पर बकाया 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की, जो बार-बार आग्रह के बावजूद नहीं दिया जा रहा है।

Share This Article