झामुमो का जिसे समर्थन उनके गुंडों ने किया अर्जुन मुंडा के रथ पर हमला: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को पुरुलिया के मान बाजार विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रथ पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हुए सुंनियोजित हमले की कड़ी निंदा की है।

प्रकाश ने कहा कि आज झामुमो ऐसे ही दल का समर्थन कर रहा है जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवम लोकप्रिय नेता सहित अन्य झारखंड के नेताओं पर सुनियोजित हमला करवाती है।

उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जिस रथ से यात्रा कर रहे थे।

वह भी राज्य के अमर शहीद सिदो कान्हो और भगवान बिरसा मुंडा के नाम का रथ है।

यात्रा का नाम भी शहीद सिदो कान्हो,भगवान बिरसा मुंडा सम्मान यात्रा है।उन्होंने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी तरह हताश और निराश हो चुकी है।

आज पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से मुक्ति चाहती है। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है।

Share This Article