झारखंड

रांची में शादीशुदा युवक ने खुद को लगायी आग, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

रांची: आग से बुरी तरह झुलसे एक 22 वर्षीय युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक का नाम बबलू महली था। वह रनिया थाना क्षेत्र के मरचा हरिजन टोली का रहनेवाला था।

उसकी मौत से मां पुष्पा देवी, पत्नी खुशबू देवी सदमे में हैं। बबलू और खुशबू की एक साल की बेटी भी है।

मां बोली- ठीक नहीं थी दिमागी हालत

घटना के संबंध में मृतक बबलू की मां पुष्पा देवी ने रनिया पुलिस को बताया कि बबलू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

वह घर से कुछ दूरी पर स्थित उड़ीकेल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निकट बने एक आवास के अंदर गया और अपने शरीर पर केरोसीन तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली।

इसके बाद जलती अवस्था में वह अपने घर के पास पहुंचा। तब तक उसके शरीर के विभिन्न हिस्से आग से बुरी तरह जल चुके थे।

बबलू को ऐसी हालत में देख उसे तुरंत इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चार भाइयों में बबलू दूसरे नंबर पर था। उसके पिता छेदना महली की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker