रांची में व्रजपात से एक की मौत, चार घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र के हलदमा गांव में व्रजपात गिरने से चार मजदूर घायल हो गये। जबकि एक की मौत हो गयी। घटना शनिवार की है।

बताया जाता है कि गांव में तालाब के पास पांच मजदूर बाउंड्री बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात गिरने से सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मजदूर बहादुर उरांव, सूरज मुंडा, ज्योति कुमारी, सुजीत सिंह और सुरेंद्र पाहन सभी हलदमा के ही निवासी हैं। सभी परमानंद के यहां काम कर रहे थे।

घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बहादुर उरांव को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे है।

Share This Article