नाबालिक बच्ची के साथ गलत करनेवाले ASI को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

उसने पुलिस यह बताया कि नाबालिग के साथ उसने गलत किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से नाबालिग का वीडियो भी बरामद किया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नाबालिक बच्ची से गलत करने वाले ASI नीरज खोसला (ASI Neeraj Khosla) को गिरफ्तार कर महिला पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले हुई पूछताछ में आरोपी ASI ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

उसने पुलिस यह बताया कि नाबालिग के साथ उसने गलत किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से नाबालिग का Video भी बरामद किया है।

बताया जाता है कि एक साल तक आरोपी लगातार पीड़िता को साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। जब तबीयत बिगड़ी, तो वह नालंदा मौसी के घर भेज दी गई। वहां जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो मौसी उसे रांची लेकर आयी और केस दर्ज कराया।

आरोपी ने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीर भी ले ली

महिला थानेदार स्नेह लता ने बताया कि आरोपी को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि आरोपी एएसआई के खिलाफ नाबालिग लड़की ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

नाबालिग ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त 2022 की रात उसके घर में कोई नहीं था। तभी आरोपी नीरज उसके घर आया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। इसी क्रम में आरोपी ने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीर भी ले ली।

Share This Article