रांची में अब इस विश्वविद्यालय में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज़, किया गया सील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखण्ड में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों में अब बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के तीन नए मरीज जुड़ गए है।

रांची के कांके स्थित बीएयू मुख्यालय भवन को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

महामारी के मद्देनजर मुख्यालय भवन को सील करने का आदेश बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने दिया है।

दो दिनों तक मुख्यालय भवन में पूरी तरह से सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। तीनों कोरोना संक्रमित मरीज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय भवन नियंत्रक शाखा के पदाधिकारी और कर्मचारी हैं।

 विश्वविद्यालय के कुलपति ने दो दिनों तक मुख्यालय भवन को सील करने का आदेश देते हुए कहा कि महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में लोगों का एहतियात बरतना बेहद जरूरी है, जिस तरीके से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्यालय भवन में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना के चेन को तोड़ने को लेकर मुख्यालय भवन को दो दिनों के लिए सील किया जा रहा है।

Share This Article