योगेंद्र प्रताप सिंह के मां का निधन, भाजपा ने जताया शोक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के माता व बरही के पूर्व विधायक रामलखन सिंह की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि वह ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

वहीं विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योगेंद्र सिंह के माता के निधन की सूचना से मन व्यथित है।

वो कोरोना से जंग हार गई, बेहतर इलाज के लिए रांची में जिंदगी से लड़ रही थीं।

लेकिन दुःखद है अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने निधन पर कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा आदि शामिल हैं।

Share This Article