रांची के रहने वाले NSG कमांडो ने दिल्ली में की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के रहने वाले एनएसजी कमांडो सुखदेव उरांव ने दिल्ली में खुदकुशी कर ली। वह रांची जिले के रातू का रहने वाला था।

जवान के आत्महत्या करने की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई है। एनएसजी जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची लाया जाएगा।

एनएसजी जवान सुखदेव उरांव 2006 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। उसकी शादी 2011 में कुंदी, इटकी की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी।

जवान की एक पुत्री अन्नू (8) और एक पुत्र अंश (6) है। वह दीपावली में छुट्टी पर आया था और नौ नवंबर को अपनी ड्यूटी पर घर से गया था।

Share This Article