आंदोलन से लौटे रहे पारा शिक्षक दुर्घटना में हुए घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में चल रहे आंदोलन से लौटने के दौरान पारा शिक्षक दुर्घटना में घायल हो गए।

लातेहार के पारा शिक्षक योगेन्द्र यादव का सेम्फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें अभी आईसीयू में रखा है।

विधानसभा घेराव के पांचवें व अंतिम दिन एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई ने उपस्थित पारा शिक्षक साथियों से उन्हें आर्थिक सहयोग का आह्वान किया गया।

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दी सहयोग राशि

हजारीबाग के जिलाध्यक्ष चंदन मेहता एवं गुमला के साथी कपिलदेव राय , लोहरदगा के जिलाध्यक्ष जसीम अंसारी, पलामू के वरिष्ठ साथी राजेश नंदन सिंह ने राज्य इकाई के निर्देश पर उपस्थित पारा शिक्षकों से आर्थिक सहयोग के रूप में 21500/ उनके परिजनों को एकीकृत मोर्चा के राज्य इकाई द्वारा पारा शिक्षक साथियों से प्राप्त राशि प्रदान किया गया।

राज्य के सभी पारा शिक्षक ने ईश्वर से योगेंद्र यादव के जल्द स्वस्थ होने की कमाना की है।

इसकी जानकारी बिनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, हृषिकेश पाठक, प्रमोद कुमार, दशरथ ठाकुर, मोहन मंडल, प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) ने दी है।

Share This Article