बोकारो से होकर नहीं चलने पर रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : रांची पटना वंदे भारत ट्रेन (Ranchi Patna Vande Bharat Train) को लेकर रांची वासियों में खुशी की लहर है।

इसके विपरीत बोकारो (Bokaro) के लोगों में थोड़ी निराशा है। लंबे समय से अतिरिक्त ट्रेन की उन्हें प्रतीक्षा थी, पर ऐसी कोई ट्रेन उन्हें नहीं मिली।

उन्हें उम्मीद थी कि Vande Bharat Train को बोकारो से होकर चलाया जाएगा, तो उन्हें कुछ सुविधा मिलेगी, मगर ऐसा नहीं हो सका।

बिहार की बड़ी आबादी रहती है बोकारो में

शहर वासियों का कहना है कि इससे पहले भी बोकारो वासियों को रेलवे की ओर से उपेक्षा का शिकार होना पड़ा था।

इस बार भी वंदे भारत एक्सप्रेस को बोकारो से चलाने की उम्मीद थी, क्योकि बोकारो में बिहार की एक बड़ी आबादी रहती है।

उनका कहना है कि पटना व बिहार के अन्य स्थानों में जाने के लिए लंबी वेटिंग भी रहती है।

इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

TAGGED:
Share This Article