रांची के कई वार्डों में किया गया कीटनाशक दवा का स्प्रे, रोस्टर के अनुरूप…

डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से छिड़काव का काम किया जा रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गुरुवार को राजधानी रांची के कई वार्डों में हैंड स्प्रे (Hand Spray in Wards) के माध्यम से कीटनाशक दावों (Pesticide Claims) का छिड़काव किया गया।

रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) द्वारा रोस्टर के अनुरूप 26 हरमू हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड 22 मारवाड़ी कॉलेज, वार्ड 51 प्रेम नगर, वार्ड 41 धुर्वा, हिंदपीड़ी, बर्धमान कपाउंड, कांटाटोली, लोवाडीह, बरियातू, दर्जी मोहल्ला डोरंडा, कर्बला चौक आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर किया गया।

डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से छिड़काव का काम किया जा रहा है।

नगर निगम की नागरिकों से अपील

रांची नगर निगम की ओर से शहर के सभी नागरिकों से यह अपील की गई है कि अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें। किसी भी तरह के पानी को जमने ना दें।

अपने क्षेत्र में एंटी लार्वो दवा (Anti larva medicine) का छिड़काव , फॉगिंग के लिए निगम की दूरभाष संख्या 9431104429 पर संपर्क करें।

Share This Article