
Ganja Seized : राजधानी रांची में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खादगढ़ा बस स्टैंड में की गई, जो रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की।
करीब रात 10:45 बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 4 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरिडीह का निवासी है और वह संबलपुर से गांजा लेकर रांची पहुंचा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

