रांची पुलिस ने पूर्व नक्सली डोका मुंडा को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के किताडीह से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी (Raid) कर कई मामलों में शामिल पूर्व नक्सली डोका मुंडा (Naxalite Doka Munda) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डोका मुंडा (Doka Munda) अपने घर किताडीह में ठहरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस कर रही है उससे पूछताछ 

जिसके बाद ऑपरेशन कमांडर उप सेनानायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में SSB 26वीं वाहनी जी समवाय और तमाड़ पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

इसके बाद टीम ने उसके घर किताडीह में छापेमारी (Raid) कर डोका मुंडा को बुधवार की देर रात को घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

TAGGED:
Share This Article