रांची पुलिस ने चोरी के मामले में किया एक को गिरफ्तार, कई सामान बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए विष्णु कुमार साव उर्फ छोटू साव को गिरफ्तार किया है।

इसके पास में चोरी का 5000 नगद, एक सोने का लॉकेट, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल, एक सोने का चैन एक सोने का लॉकेट लगा चैन बरामद किया है।

थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के राहुल पमरिया के घर से चोरी हुई थी।

मामले के अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित चोर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद किए गए।

Share This Article