हिंदपीढ़ी की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण केस में रांची पुलिस के हाथ खाली!

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kidnapping Case of Minor Girls: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण (Kidnapping) में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगा है।

जल्द ही दोनों नाबालिग लड़कियों को कर लिया जाएगा बरामद

सिटी SP राजकुमार मेहता (City SP Rajkumar Mehta) ने बताया कि CCTV फुटेज और CDR से कई जानकारी मिली है। दावा किया है कि जल्द ही दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

बता दें कि दोनों आधार कार्ड ठीक करा ऑटो से घर आ रही थीं। लेकिन ऑटो वाला उन्हें लेकर फरार हो गया। लड़कियों के पिता का आरोप है कि शनिवार को बेटियों आधार कार्ड (Aadhar card) ठीक कराने गईं थीं, लेकिन घर आते लौटते समय ऑटो वाला उन्हें लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़कियां आधार कार्ड को ठीक कराने मंगल टावर गयी थीं।

दोपहर एक बजे दोनों ने ऑटो वाले से हिंदपीढ़ी घर जाने के लिए बात की। ऑटो चालक दोनों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय कहीं और ले गया। लड़कियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पिता को फोन किया। पिता ने बताया कि बातचीत के बीच चालक ने फोन भी छीन लिया।

Share This Article