रांची पुलिस को घाटी में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान, हत्या कर लगाया था ठिकाने : दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तैमारा घाटी में मिली अज्ञात लाश की पहचान के साथ पुलिस ने पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित सेल्फी प्वाइंट पर मिली लाश के हाथ में देवानंद लिखा हुआ था, जिसकी पहचान कर ली गई है। लाश जमशेदपुर के रहने वाले देवानंद मांझी की है।

देवानंद की हत्या कर उसके लाश को अपराधियों ने तैमारा घाटी में ठिकाने लगाया था।

हत्या करने के बाद लाश को कार से लाकर तैमारा घाटी में फेंक दिया गया था।

हत्या से पहले उसके सिर को कूच दिया था, जिससे उसकी पहचान को छिपाई जा सके।

रांची पुलिस ने की थी अपील

रांची-टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित काली मंदिर से बुंडू जाने वाले रास्ते मिली अज्ञात सड़ी-गली लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी।

इसके बाद रांची पुलिस ने अपील भी की गई थी। लाश के हाथ में देवानंद मांझी लिखा हुआ था।

हाथ में टैटू को इस केस का अहम हिस्सा मानते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।

Share This Article