Latest Newsझारखंडअपराधियों और जमीन कारोबारियों पर कसा शिकंजा, चुनाव को लेकर पुलिस ने…

अपराधियों और जमीन कारोबारियों पर कसा शिकंजा, चुनाव को लेकर पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Police On Action : रांची पुलिस ने मुस्तादी दिखाते हुए अब बड़े अपराधियों और जमीन कारोबार के माफिया पर नकेल कसने में तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस की टीम ने 51 अपराधियों और जमीन कारोबारियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) व जिला बदर की कार्रवाई की।

वहीं बड़गाईं निवासी इजराइल अंसारी समेत कई लोगों पर थाना हाजिरी का प्रस्ताव पारित किया गया। रांची पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर DC ने अपनी सहमति दी है।

बताया जा रहा है कि SSP ने वैसे अपराधियों और जमीन कारोबारियों की सूची तैयार की थी, जिन पर तीन और उससे अधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है।

पुलिस के अनुसार जिन अपराधियों व जमीन कारोबारियों को जिला बदर किया गया है, उन्हें छह माह तक रांची जिले से बाहर रहना होगा। निर्धारित समय से पहले अगर वह जिले में दाखिल होते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SS चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने बताया कि जिला बदर और CCA की कार्रवाई और भी अपराधियों पर की जाएगी। जिले के सभी थानेदारों से सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद उन अपराधियों व जमीन कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें किया गया जिला बदर

सोनू अंसारी, संदीप थापा(रातू), राजीव कुमार(पंडरा), संदीप बागे(नगड़ी), आनंद राय(नगड़ी), सरफराज उर्फ भोलू(कांटाटोली), खैरूद्दीन अंसारी(रातू), तसलीम खान(रातू), अली खान उर्फ चरका(चान्हो), मुन्ना उरांव(मांडर), विक्की जायसवाल(कांके), मिथलेश महतो(टाटीसिलवे), पप्पू गद्दी(हिंदपीढ़ी), परवेज आलम(हिंदपीढ़ी), मोबिन उर्फ छोटका, विकास कुमार सिंह(जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र), लवकुश शर्मा(बरियातू), बाबर उर्फ गुगुन(हिंदपीढ़ी), विक्रम सिंह उर्फ सिंह(किशोरगंज)।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...