“ऑपरेशन प्रहार “ में रांची पुलिस ने 30 से ज्यादा अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दो दिनों में 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर 135 लंबित वारंटों का निष्पादन किया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एसपी नगर और ग्रामीण के नेतृत्व में बीते दो दिनों में “ऑपरेशन प्रहार “ के तहत रांची पुलिस की ओर से 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 135 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई है, जिसे बीच-बीच में निश्चित समयावधि पर पुनः ऐक्टिव कर देर रात तक चलायी जाती है।

ऑपरेशन प्रहार के द्वितीय चरण में रांची पुलिस के विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा। कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक , उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। रांची पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।