
झारखंड: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सदर और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। विभाग ने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया की अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए दो दिनों तक लगातार विभाग द्वारा ताबातोड़ छापामारी किया गया इस दौरान चक्रधरपुर और सदर थानाक्षेत्र में कुल 03 (तीन) गिरफ्तारियां की गई।

