रांची बाल सुधार गृह से फरार बंदी को पुलिस ने पकड़ा, एक दोस्तों के साथ पी रहा था गांजा तो दूसरा पार्लर में बनवा रहा था बाल दाढ़ी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए दो बाल बंदियों को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया है।

बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला बाल बंदी अपने दोस्तों के साथ गांजा पी रहा था।

इसी दौरान उसे पुलिस ने पकड़ा, जबकि सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला बाल बंदी अलकापुरी स्थित एक सैलून में पहुंचा था।

इनमें एक हत्या का आरोपित था। जबकि दूसरा लूट और छिनतई का।

इसी बीच रांची के हिंदीपीढ़ी थाना प्रभारी ज्ञान रंजन को यह जानकारी मिली की फरार बाल बंदियो में से एक हिंदपीढ़ी इलाके में है।

पुलिस ने जब उस दौरान उसे दबोचा तब वह नशे में था। जबकि दूसरा बाल बंदी जो बाल सुधार गृह से फरार हुआ था वह हत्याकांड का आरोपित है।

इसी बीच सूचना मिली की दूसरा बाल बंदी रांची के सुखदेव नगर इलाके के एक पार्लर में बाल दाढ़ी बनवा रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से पार्लर पर रेड किया और उसे पकड़ लिया।

मालूम हाे कि एक अपने दाेस्त की हत्या व दूसरा चेन छिनतई के आरोप में रिमांड होम में बंद था।

कैदियों के भागने के बाद 6 जवान सस्पेंड

इधर, बाल कैदियों के भागने के बाद रिमांड में तैनात सैप के हवलदार शिवजी यादव, राजेंद्र प्र. सिंह, नंदलाल शर्मा, करमचंद भगत, मो. शकिल व जिला पुलिस के जवान सुबोध कु. यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।

Share This Article