काम की खबर: रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल! निपटा लें जरूरी काम

रांची के कई इलाकों में 20 जून को मेंटेनेंस, एलटी लाइन मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन क्षेत्रों में कब रहेगा शटडाउन।

3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के कई इलाकों में 20 जून 2026 को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य, एलटी लाइन की मरम्मत और बिजली लाइनों के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

टाटीसिलवे क्षेत्र में दो घंटे नहीं रहेगी बिजली

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के तहत आने वाले 11 केवी ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली और रामपुर (सिल्ली) फीडरों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान आदर्श नगर, सूर्यनगर, परटोल, लालगंज, महुवाटोली, खटंगा, अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, कोचाटोली, करमटोली, तुम्बागुट्टू, पतराटोली, विकास नगर, जेयूटी, सहकारी भवन, सिंहपुर, कुटरू, हलमाद और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

हिन्दपीढ़ी इलाके में साढ़े तीन घंटे का शटडाउन

हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके कारण ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड और लोअर पीपी कॉम्पाउंड इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

लालपुर और नामकुम स्टेशन फीडर में भी कटेगी बिजली

बिजली लाइन के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए 11 केवी लालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रखी जाएगी। इससे कोकर बाजार, बैंक कॉलोनी, कुट्टी गली, मूर्ति गली, भाभा नगर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, 11 केवी नामकुम स्टेशन फीडर में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते जोरार, तेतरी टोली, नामकुम स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कुछ समय के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।