
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।
ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारम्भ
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 25/06/2026 एवं 28/06/2026 को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा । इन ट्रेनों का गोमो हटिया गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/06/2026, 25/06/2026 एवं 27/06/2026 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा | इस ट्रेन का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा |
ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/06/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

