गोंदा डैम का फाटक खुला, गेतलसूद के अधिकारी भी अलर्ट पर

रांची में लगातार बारिश से गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, पांचवां फाटक चार इंच खोला गया; गेतलसूद डैम भी निगरानी में, जरूरत पर फाटक खोलने की तैयारी

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्रोतों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गोंदा डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने के बाद गुरुवार को इसे नियंत्रित करने के लिए इसका पांचवां फाटक चार इंच तक खोल दिया गया। इससे पहले तीन फाटकों में से एक-एक फाटक खोला गया था। इस साल अगस्त महीने से लेकर अब तक गोंदा डैम के फाटक कुल पांच बार खोले जा चुके हैं। वर्तमान में डैम का जलस्तर 27 फीट पर मेंटेन किया जा रहा है, जबकि इसकी कुल जल भंडारण क्षमता 36 फीट है।

दूसरी तरफ गेतलसूद डैम के अधिकारी भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी तरह सतर्क हैं। गेतलसूद डैम का वर्तमान जलस्तर 32.9 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसके फाटक खोलने का निर्धारित स्तर 34 फीट है। इस डैम की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 36 फीट है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोंदा डैम से छोड़े जाने वाला पानी स्वर्णरेखा नदी में जाता है, जिससे अन्य जलस्रोतों का जलस्तर भी प्रभावित होता है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन गेतलसूद डैम के 34 फीट के स्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पानी निकालने के लिए इसके फाटक खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।