रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया पुस्तक का लोकार्पण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को डॉ प्रभावती बोदरा की लिखित पुस्तक फॉरेस्ट रिसोर्से मैनेजमेंट एंड ट्राईबल वूमेन का लोकार्पण किया गया।

इसका लोकार्पण रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कामिनी कुमार के द्वारा किया गया।

रांची विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव सह प्रवक्ता डॉ प्रीतम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय डॉ कुनुल कांदिर, पूर्व कुलपति बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविधालय डॉ अंजनी श्रीवास्तव, पूर्व संकायाध्यक्ष विज्ञान डॉ अशोक चौधरी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ आरके शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Share This Article