
रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव रविवार को धुर्वा से लापता बच्चे कर्ण-अर्जुन के परिजनों से सेक्टर-3 स्थित आवास पर मिलेंगे। उनके साथ पार्षद परमेश्वर सिंह और प्रमुख स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान लापता बच्चों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी और परिस्थितियों के अनुसार बच्चे की सकुशल वापसी के लिए बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की जायेगी।

