रांची में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, लोगों को दिया स्वास्थ्य का संदेश

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए रविवार को रांची में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, योग प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने भाग लिया। ‘रन फॉर योगा’ का शुभारंभ राज्य योगा सेंटर से किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिरायालाल चौक तक पहुंचा। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से योग के महत्व का संदेश दिया और नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे जीवनभर अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है व कई बीमारियों से बचाव संभव होता है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्यभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों में 21 जून तक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों में योग गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।