
अभिषेक सिन्हा बने प्लेयर ऑफ द फाइनल
रांची : ओवरऑल टीम के सभी सदस्यों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ब्लैक ने तीन सेट तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम व्हाइट को हरा मीडिया कप वॉलीबॉल का खिताब जीत लिया। रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच 20-25, 25-18, 16-14 से जीत लिया।
इससे पहले दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने नेवी ब्लू को 25-14, 25-20 से और दूसरे सेमीफाइनल में टीम व्हाइट ने टीम येलो को 25-12, 25-11 से हरा फाइनल में जगह बनाई। अभिषेक सिन्हा को प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार दिया गया।

