झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के नवीनीकरण को मिली मंजूरी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही बेहतर ब्लड बैंक की सुविधा मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने ब्लड बैंक की मरम्मत और उसे अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 36 लाख 63 हजार 500 रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ब्लड बैंक में जरूरी मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे।

इससे रक्त संग्रह की व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को पहले से बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा। सरकार ने पूरे कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसलिए काम शुरू होने से पहले और पूरा होने के बाद फोटो तथा वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। इस कार्य की निगरानी रांची के सिविल सर्जन करेंगे। वे समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।