रांची में फिर बेखौफ चोर! अरगोड़ा में सैमसंग सर्विस सेंटर के बाहर से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सैमसंग कस्टमर सर्विस सेंटर के बाहर से आयुष कुमार की होंडा एक्टिवा चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घर हो या ऑफिस, अब कहीं भी वाहन सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां सैमसंग कस्टमर सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को आयुष कुमार की होंडा एक्टिवा सैमसंग कस्टमर सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उनकी स्कूटी चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्कूटी चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।