रिम्स में में कम हुए Corona पॉजिटिव सात मरीज, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या घटी है।

साथ ही एक मरीज की मौत हुई है। रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

बुधवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 53 मरीज थे। गुरुवार को यह संख्या घटकर 46 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि रिम्स में 46 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है।

इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में गुरुवार को कोविड पॉजिटिव के एक मरीज की मौत हुई है। कोविड से मरने वाले मरीज का नाम 36 वर्षीय अशोक बैठा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article