रांची मोरहाबादी में रविवार को भी पसरा रहा सन्नाटा, नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
25
Advertisement

रांची: रांची नगर निगम की ओर से मोरहाबादी मैदान में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया।

रांची के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में रविवार को नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना था लेकिन यह अभियान टाल दिया गया।

इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब यह अभियान सोमवार को चलाया जा सकता है। दूसरी तरफ मोरहाबादी में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।

Silence prevailed in Ranchi Morhabadi even on Sunday, no encroachment removal campaign started

पुलिस की चहलकदमी बढ़ी हुई है। मैदान में पुलिस तैनात है। एक भी दुकानें खोलने नहीं दी गई हैं। एक-दो दुकानदार दुकान खोलने आए भी थे, तो उन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया।

उल्लेखनीय है कि मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लगाया गया है और आदेश दिया गया है कि यहां अब खाने पीने की दुकानें नहीं रहेंगी।

Silence prevailed in Ranchi Morhabadi even on Sunday, no encroachment removal campaign started

मोरहाबादी फूड जोन माना जाता था। यहां दिन भर चहल पहल रहती थी। शाम को यहां भीड़ बढ़ जाती थी लेकिन अब अपराधी काली लामा की हत्या के बाद मोरहाबादी में सन्नाटा है।