झारखंड

हॉकी झारखंड : भोला नाथ सिंह तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

इसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे

रांची: रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम (Jaipal Singh Hockey Stadium) में हॉकी झारखंड की नौवीं वार्षिक आमसभा और 2022 से 26 के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। इसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

बैठक में रिटर्निग ऑफिसर सेवानिवृत प्रधान जिला न्यायधीश जयप्रकाश सिंह , झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा,झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक शिवेंद्रू दुबे, कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ और हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में मति रंजीत गिल की उपस्थिति में संपन हुई।

हॉकी झारखंड के पांच मई 2022 के नोटिस के आधार पर 14और 15मई 2022 को हुए नामांकन के बाद हॉकी झारखंड के सभी 10 पदों में सिर्फ एक एक सदस्यों ने ही अपना नामांकन किया।

परिणाम स्वरूप सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित हुए। भोलानाथ सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि मनोज कुमार प्रसाद और

चंद्रयानी मजूमदार उपाध्यक्ष बने। इसीप्रकार महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल और बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, कार्यकारिणी समिति दसरथ महतो, संजय सिंह और तारिणी कुमारी चुने गए।

शशिकांत प्रसाद को हॉकी झारखंड का कार्यकारिणी निदेशक बनाया गया

हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति की घोषणा के बाद अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चार चार विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव नामित किए।

इनमें एसोसिएट उपाध्यक्ष अशोक भगत, अरविंद कुमार तूफानी, धर्मेद्र सिंह और अरविंद सिंह, एसोसिएट संयुक्त सचिव वीर सिंह मुंडा,विजय प्रताप सनातन,सुरजीत झा और संतोष कुमार गुप्ता शामिल है।

वार्षिक आमसभा में पिछले एक मई 2022 को हुए प्रथम स्पेशल जेनरल बॉडी के मीटिंग में हुए निर्णय को पारित किया गया, पश्चात अध्यक्ष महोदय ने वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट को बतलाए,और आने वाले दिनों के कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

महासचिव विजय शंकर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बतलाए की इस वर्ष हमारे झारखंड की छह टीमों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ने खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और चार टीमों ने पदक भी प्राप्त किया।

खूंटी का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण के पूरा होते हुए वहा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

जबतक खूंटी और रांची का एस्ट्रोटर्फ पूरा नही हो जाता है तब तक सभी राज्य स्तरीय सब जूनियर,जूनियर और सीनियर महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा और जमशेदपुर में कराने का निर्णय हुआ।

इसके अलावा हॉकी सिमडेगा को बेस्ट डिस्ट्रिक यूनिट ऑफ हॉकी झारखंड 2021-22 का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को चुना गया ,जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वहीं दूसरी ओर 2021-22के बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में मति बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हॉकी झारखंड के सीईओ के रूप रजनीश कुमार चयनित किए गए तथा हॉकी झारखंड पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद को हॉकी झारखंड का कार्यकारिणी निदेशक बनाया गया।

हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने रिटर्निग अफसर सहित हॉकी इंडिया,झारखंड सरकार और झारखंड ओलंपिक से आए पर्यवेक्षको को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर हॉकी झारखंड की ओर से सम्मनित किया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker