Homeझारखंडजूनियर बच्चों के पठन-पाठन से जुड़ी सामग्री वाली आई पुस्तक, सूर्या फाउंडेशन...

जूनियर बच्चों के पठन-पाठन से जुड़ी सामग्री वाली आई पुस्तक, सूर्या फाउंडेशन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Surya Foundation: नई शिक्षा नीति के तहत Surya Foundation की ओर से शुक्रवार को सूर्य भारती नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

इस पुस्तक में जूनियर कक्षाओं के बच्चों के पठन-पाठन से जुड़ी सामग्री दी गई है। बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम हो, इस उद्देश्य से प्रकाशित इस पुस्तक को रांची के सांसद संजय सेठ ने निःशुल्क वितरित करने के लिए छपवाया है। इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने किया।

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Governor ने पुस्तक की प्रशंसा की और कहा कि समाज के लिए भी यह पुस्तक सकारात्मक संदेश देने वाली होगी। विद्यालयों को भी सकारात्मक संदेश मिलेंगे और बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम होगा।

कार्यक्रम में मौजूद कुलपति और विभिन्न विद्यालयों के Principals को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप सबकी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि बच्चों के बस्ते से किताबों का बोझ कम हो। उनकी रुचि के अनुसार उन्हें शिक्षा मिले। शिक्षा के प्रति बच्चों में आकर्षण बढ़े, यह हम सब की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद Sanjay Seth ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सोच है कि बच्चे बचपन से ही क्रिएटिव हों, रचनात्मक हों और पढ़ाई उनके लिए बोझ नहीं हो। इसी के तहत इस पुस्तक का प्रकाशन सूर्या फाउंडेशन के जरिये किया गया है।

सांसद ने बताया कि मैंने इस पुस्तक की 50 हजार प्रति प्रथम चरण में रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए छपाई हैं। इन पुस्तकों का वितरण सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) में किया जाएगा। इस पुस्तक के माध्यम से बच्चे एक ही पुस्तक में सारे विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही पुस्तक में शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शन दिए गए हैं।

यह हम सब का परम कर्तव्य है कि बच्चों को बिना बोझ दिए बेहतर शिक्षा दे सकें, यह प्रयास हम सबका होना चाहिए। इसी दिशा में इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। बहुत जल्द इसका वितरण रांची लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे चरण में इसकी एक लाख प्रति और भी छपाई जाएगी, जिसका वितरण भी नि:शुल्क किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...