झारखंड के विश्वविद्यालयों में जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की होगी नियुक्ति

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के विश्वविद्यालयों तथा उनके अंगीभूत कालेजों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं में सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के पदों की नियुक्ति होगी।

उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग की ओर से विवि में इन पदों के सृजन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया जाता है कि लगभग 550 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

जानकारी के अनुसार पदों के सृजन तथा आरक्षण रोस्टर तय होने के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विभिन्न विश्वविद्यालयों की बात करें, तो रांची विवि में कुल नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में पहले से कुल 45 पद सृजित हैं। इनमें नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों एवं स्नातकोत्तर विभागों में संथाली, हो, कुरमाली एवं मुंडारी अर्थात कुल पांच भाषाओं में 159 शिक्षकों के पद सृजन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी तरह अन्य विवि में भी नियुक्ति होगी।

Share This Article