रांची : सड़क बनवा रहे ठेकेदार को मारी गोली

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के मैक्लुस्कीगंज (McCluskeyganj) थाना क्षेत्र के गंझूटोला के निकट सड़क बनवा रहे ठेकेदार माणिक साहू को तीन अज्ञात युवकों ने गुरुवार को गोली मार दी।

तीन युवक एक बाइक से आए और गोली चला दी। गोली माणिक के दाहिने पैर में लगी। अपराधियों ने पिस्टल (Pistol) के बट से माणिक के सिर पर हमला भी किया। उसका सिर फट गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने माणिक को तुरंत डकरा स्थित CCL सेंट्रल अस्पताल (Central Hospital) ले आए। CCL सेंट्रल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद माणिक साहू को रिम्स रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि माणिक के पैर में ही गोली फंसी हुई है। हालांकि, वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी गई है। इसमें PLFI का हाथ बताया जा रहा है।

पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल जारी

मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह (Rana Jung Bahadur Singh) ने बताया कि लेवी के लिए गोली मारी गई है। पूर्व में भी लेवी को लेकर धमकी दी गई थी, लेकिन इसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) की जा रही है।

Share This Article