रांची ओरमांझी में घर का ताला तोड़कर सामान की चोरी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा करमाटांड़ निवासी विनोद कुमार के घर का ताला तोड़कर लगभग एक लाख के सामान की चोरी हो गई।

विनोद कुमार ने गुरुवार को कहा कि वह बुधवार को सुबह घर में ताला लगाकर काम के सिलसिले में रांची गए हुए थे।

लौटने पर उन्होंने अपने गेट का ताला टूटा हुआ पाया।

अंदर जाने पर उन्हें पता चला कि कमरे का ताला तोड़कर उनके घर से एलईडी टीवी, सोने का झुमका, चांदी का पायल, महंगे नए कपड़ों से भरा हुआ दो बड़ा बैग और उनके 12 चक्का ट्रक का ऑनर बुक सहित अन्य कागजात की चोरी हो गई।

इस संबंध में विनोद कुमार ने ओरमांझी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कराया है।

Share This Article