रांची में कुएं में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत, दूसरा घायल

वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। बता दें कि दोनों ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। उसी दौरान ये घटना घटी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नरकोपी थाना क्षेत्र के मसियातू टिरिंगटोला गांव में कुएं में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर (Truck Accident) गिर गई। इस हादसे में सह चालक की मौत (Death) हो गई।

वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। बता दें कि दोनों ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। उसी दौरान ये घटना घटी।

चार घंटे बाद निकले दोनों

सह चालक प्रकाश उरांव (26) की मौत (Death) हो गई और दूसरा युवक समेल उरांव घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे दोनों युवकों को निकालने का काम शुरू किया।

इस दौरान आठ पानी मशीन से कुएं का पानी निकालकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों को इसके बाद दोनों CHC बेड़ो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (Rims) भेज दिया।

Share This Article