आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें शेड्यूल

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण 26 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ रद्द और कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से होगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के 26 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू 21, 22, 23, 24 एवं 26 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 21, 24 एवं 26 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू – 26 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 21 एवं 23 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू 24 एवं 25 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू 26 जुलाई 2026 आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 22 एवं 25 जुलाई 2026 आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा से ही रवाना होगी।
18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस 21, 24 एवं 26 जुलाई 2026 महुदा तक ही चलेगी तथा महुदा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 21 एवं 23 जुलाई 2026 पुरुलिया तक ही चलेगी तथा पुरुलिया से ही रवाना होगी।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 22 जुलाई 2026 आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
68060 आसनसोल–बराभूम मेमू 24 एवं 25 जुलाई 2026 आद्रा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू 24 एवं 25 जुलाई 2026 आद्रा तक ही संचालित होगी।
18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 21, 22 एवं 25 जुलाई 2026 आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।