रांची में चाचा-भतीजे की मिली लाश, मामले की जांच कर रही पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में गुरुवार को बंद कमरे से चाचा भतीजा का शव मिला।

मृतक की शिनाख्त गगनदीप चौधरी (50) और अंकित चौधरी (25) के रूप में की गई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम में भाड़े के मकान में रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार एक कमरे से चाचा और भतीजा का शव मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। घर से अंगीठी भी बरामद हुआ।

आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि कमरे के अंदर दो लोगों का शव मिला है। दम घुटने से दोनों के मौत की आशंका है।

रात को खाना पीना खाकर दोनों सोए थे। कमरे में अंगीठी का चूल्हा मिला है। दोनों शवों पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article