एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दुबे का इस्तीफा नामंजूर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई के सभी सदस्यों द्वारा मोर्चा के संजय कुमार दुबे का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है।

यह जानकारी मोर्चा की राज्य इकाई के सदस्य प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) ने दी।

उन्होंने बताया कि मोर्चा के सदस्यों की ओर से उन्होंने संजय कुमार दुबे से दूरभाष पर बात कर उन्हें 14 दिसंबर 2021 की बैठक में शामिल होकर पारा शिक्षकों की भावना को पुरजोर तरीके से रखने का आग्रह किया है।

Share This Article