झारखंड को मिली कोवैक्सीन की 1 लाख डोज, जानें आपके ज़िले को कितनी मिली

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना टीके के संकट के बीच राहत की खबर है।

टीकाकरण अभियान में हो रही समस्या को दूर करने के लिए कोवैक्सीन की एक लाख डोज शुक्रवार को केन्द्र सरकार से झारखंड को मिली।

इसके बाद जिलों को जरूरत के हिसाब से शेड्यूल करते हुए एक लाख डोज भेज दी गयी है। इसमें रांची को सबसे ज्यादा 8600 डोज मिली है।

बाकी के जिलों में भी कोवैक्सीन की डोज दी गयी है, ताकि दूसरी डोज वालों को टीका मिल सके।

उल्लेखनीय है कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। अब जल्द ही झारखंड को कोविशील्ड की भी खेप मिलने वाली है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर वैक्सीन देने का अनुरोध किया था।

किस जिले को मिली कितनी डोज

बोकारो को 6400, चतरा को 3300, देवघर को 4600, धनबाद को 8300, दुमका को 4100, जमशेदपुर को 6400, गढ़वा को 4100, गिरिडीह को 7700, गोड्डा को 4000, गुमला को 3100, हजारीबाग को 5200, जामताड़ा को 2400, खूंटी को 1500, कोडरमा को 2000, लातेहार को 2200, लोहरदगा को 1300, पाकुड़ को 2800, पलामू को 5900, रामगढ़ को 2800, रांची को 8600, साहेबगंज को 3700, सरायकेला को 3300, सिमडेगा को 1700 और चाईबासा को 4600 डोज मिला है।

Share This Article