झारखंड में कल से साफ होगा मौसम, गिरेगा पारा, सर्दी का बढ़ेगा सितम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रविवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

जी हां, मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक ही झारखंड में रहेगा। इसके बाद राज्य में बारिश से छुटकारा मिलने की संभावना है।

हालांकि, ठंड अभी कम होने वाली नहीं है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 16 से 20 जनवरी तक पूरे राज्य में सुबह में कोहरा रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जायेगा।

मिनिमम टेंप्रेचर में आएगी गिरावट

मौसम विज्ञान के अनुसार, शनिवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और गुमला आदि जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है। बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेसि के बीच होगा।

छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी तक राज्य में देर रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान वाहन चलाने में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पिछले 15 दिन में कोहरे के चलते सुबह के समय राज्य में कई जगह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

Share This Article