बोकारो पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में किया पति को गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या दो स्थित जवाहर नगर के मोनी धौडा में एक नशेड़ी राजमिस्त्री विनोद गगराई उर्फ मोटी मिस्त्री ने 30 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी की गुरुवार की देर शाम हत्या कर दी।

इस कांड में बोकारो के आरक्षी अधीक्षक चंदन झा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश झा के निर्देशानुसार बेरमो थाना में दर्ज कांड संख्या 8/ 2022 दिनांक 13 जनवरी 2022 धारा 302 भादवि की गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई करने के आदेश पर बेरमो पुलिस कांड के प्राथमिक अभियुक्त विनोद गागराई पिता नार्सिग गागराई जवाहर नगर निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अभियुक्त को लोगो के सहयोग से बेरमो पुलिस ने 14 जनवरी हनुमान मंदिर जवाहर नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। वह अपने पुश्तैनी घर बनालता चक्रधरपुर जिला चाईबासा भागने की फिराक में था।

पुलिस के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूलते हुए में बताया कि वह अपने पत्नी पार्वती देवी के साथ लकड़ी से मारपीट किया था,

जिसके बाद वह उसकी मृत्यु हो गई थी। इस कांड में अभियुक्त द्वारा मारपीट में प्रयोग किया गया लकड़ी को जप्त कर लिया गया। इस मामले में लड़की के भाई अर्जुन मुंडा के द्वारा बेरमो थाना में आवेदन दिया गया था।

इस बात की जानकारी बेरमो थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी जानकारी। छापामारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, एएसआई सुभाष पासवान, मुस्ताक आलम, दीपक कुमार साह, एस आई अजय प्रसाद, राज किशोर सिंह सहित पिंटू कुमार ,अरविंद साह, सुनील राम आदि शामिल थे।

Share This Article